चमत्कारी है गोंद कतीरा -जाने गोंद कतीरा के फायदे, नुकसान, कैसे खाये, परहेज व सम्पूर्ण जानकारी

गोंद कतीरा के फायदे
गोंद कतीरा के फायदे

चमत्कारी है गोंद कतीरा -जाने गोंद कतीरा के फायदे, नुकसान, कैसे खाये, परहेज व सम्पूर्ण जानकारी : अनेक असाध्य रोगों की एक दवा अत्यंत गुणकारी औषधि गोंद कतीरा / Gond katira benefits and side effects in hindi

हमारे आयुर्वेद में ऐसी अनेको औषधीय है जिसका इस्तेमाल करने ही से व्यक्ति कुछ ही समय मे बिल्कुल ठीक हो सकता है। तो जैसा कि ऊपर जिक्र किया गया है। आज हम अपने पाठकों को ‘ गोंद कतीरा के औषधीय गुणों ‘ के बारे में बताएंगे।

यह पेड़ो से निकलने वाला एक प्रकार का गोंद है। भारत के विभिन्न क्षेत्रों में इसकी खेती होती है। लेकिन सबसे बेहतर क्वालिटी का गोंद कतीरा ईरान में पाया जाता है। तासीर में ठंडा होने के कारण इसे सिर्फ गर्मियों के मौसम में ही उपयोग करना सही रहता है। यह हल्के पीले रंग और सफेद रंग का चिपचिपा ,बेस्वाद (फीका) होता है। इसे उपयोग करने से पहले गोंद कतीरा कि 4-5 डलियों को एक ग्लास पानी मे भिगो कर एक रात पहले रखना पड़ता है। अगले दिन सुबह ही यह फूलकर पूरा पानी सोखकर जैली की फॉम में हो जाता है। बस यह उपयोग के लिए तैयार है। 

गोंद कतीरा का उपयोग मुख्यतया – अम्लपित्त, शारीरिक कमजोरी,उच्चरक्तचाप को कंट्रोल, त्वचा रोग, शीघ्रपतन, कब्ज दूर करने, स्तन में वृद्धि, बवासीर/फिस्टुला, स्फूर्तिदायक शेक, आदि अनेक प्रकार के रोगों में किया जाता है।

इसके अतिरिक्त आगे विस्तार से जानें इसके कुछ अन्य खास लाभ तो बने रहे :-

Gond Katira benefits in Hindi
gond katira benefits and side effects in hindi

गोंद कतीरा के फायदे / गोंद कतीरा के औषधीय गुण /gond katira benefits and side effects in hindi

अम्लपित्त अथवा पित्ती

अम्ल यानी खट्टा (एसिड) और पित्त यानी गर्मी इसका मतलब हुआ पेट मे एसिड का बढ़ता स्तर इसके कारण खट्टी डकार,भूख की कमी, पेट मे कठोरता, जी मितलाना जैसे लक्षण दिखाई देते है। यदि हम उपचार की बात करे तो ‘गोंद कतीरा ‘ की 4 से 5 कंकड़ को एक कटोरी अथवा एक गिलास पानी में एक रात पहले भिगोकर रख दे, सुबह उठकर देखेंगे तो गिलास भर जाएगा, एक जैली की तरह बस अब उसी ग्लास में से एक ग्लास सामान्य तापमान के दूध में 2-4 चमच सामग्री ले मिला कर चमच से ही फेट ले आवश्यकतानुसार चीनी मिला ले। और पी जाएं। दो तीन दिन में ही आराम हो जाएगा। स्मरण रहे यह प्रयोग गर्मियों में ही करना है।

स्तन (breast) आकार में वृद्धि

वह महिलाएं जो अपने स्तनों के आकार को लेकर असन्तुष्ट है। यदि वह गोंद कतीरा का उचित मात्रा में उपयोग करती है। तो कुछ ही दिनों बाद बेहतर परिणाम मिल सकता है। भिगोकर रखे फुले हुए गोंद को 2 से 3 चमच एक ग्लास पानी मे मिश्री मिलाकर लेने से लाभ होगा।

जरूर पढ़े

शारीरिक कमजोरी दूर करता है

गोंद कतीरा में फॉलिक एसिड (folic acid) और प्रोटीन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। जिन लोगो का ब्लड पतला होता है उनके लिए यह वरदान से कम नही है। क्योंकि गोंद कतीरा की तासीर ठंडी होती है, इसके उपभोग करने से खून गाढ़ा होता है व ताकत व स्फूर्ति आती है।

  10 ग्राम गोंद कतीरा रात को एक ग्लास दूध या पानी मे भिगो दें सुबह उठकर इसमे मिश्री मिलाकर इस घोल को पी जाएं कुछ दिनों में फायदा हो जाएगा।

गोंद कतीरा के फायदे नुकसान
गोंद कतीरा के फायदे नुकसान

उच्चरक्तचाप को नियंत्रित

जिन लोगो मे उच्च रक्तचाप की शिकायत रहती है उनके लिए यह औषधि रामबाण है। बस गोंद कतीरा की 4,या 5 डली लेकर 200 ml पानी मे 6 घण्टे के लिए भिगोकर रख दे उसके बाद इस मिश्रण में मिश्री मिलाकर इसे पी लें।

त्वचा सम्बंधित रोग

शरीर की तवचा में कही भी गर्मी और एसिडिटी के कारण एलर्जी, लाल चकते, रेशीस, या किसी भी प्रकार की एलर्जी हो या इनसे जुड़ी अन्य समस्या इन सभी मे गोंद कतीरा के उपयोग से तुरंत लाभ होगा।

* प्रयोग विधि ऊपर के कॉलम में बताई गयी है।

पुरुषों में शीघ्रपतन और स्खलन

अधिकतर पुरुषों में यौन रोगों की समस्या बनी ही रहती है जिनमे सबसे ज्यादा शीघ्रपतन और जल्दी स्खलित होने की समस्या है। यह समस्या जितनी साधारण है उतनी ही व्यापक है।

इस समस्या से छुटकारा पाने हेतु ‘ गोंद कतीरा ‘ का कुछ दिनों तक नियमित इस्तेमाल कर किया जा सकता है। इसे 10 या 15 ग्राम 200ml यानी एक ग्लास दूध में भिगो दें और 9 घण्टे बाद इस सामग्री में धागे वाली मिश्रि मिलाकर पी जाएं। कुछ दिन तक करे राहत मिलेगी। बस इसे गर्मियों में उपयोग कीजिये।

कब्ज (constipation) में लाभदायक

आजकल भागदौड़ के जमाने मे खान-पान के असमय व असीमित होने से लोगो मे कब्ज की शिकायत होना आम बात है इस समस्या के बढ़ने से भविष्य में फिस्टुला, बवासीर और भगन्दर जैसी खतरनाक बीमारी होने चांस लगभग बढ़ सकते है। इस गोंद के नियमित सेवन से कब्ज एवं इससे जुड़ी समस्या से बचा जा सकता है। कब्ज निवारण हेतु गोंद कतीरा 10grm एक ग्लास पानी मे एक रात पहले भिगो दे सुबह उठकर शौच आदि से निवृत्त होकर खाली पेट इस सामग्री के बराबर मात्रा में उबालकर ठंडा किया हुआ दूध मिला आवश्यकता अनुसार चीनी/खांड मिलाकर पी ले। अगले ही दिन खुलकर पेट साफ होगा। यह अचूक उपाय है।

स्फूर्ति दायक हेल्थ ड्रिंक

गर्मियों में चिलचिलाती धूंप से बचने के लिए और स्फूर्ति हेतु गोंद कतीरा की 10 ग्राम मात्रा एक रात पहले एक गिलास पानी मे भीगा हुआ गोंद कतीरा को चमच से ही फेंट लें इसमे दो ग्लास पानी और मिलाये ऊपर से कुछ मात्रा रूह हफजा की एक चमच सौंफ पावडर और चीनी मिलाकर खुद भी सेवन करे व बच्चों को भी दे। यह लू से बचने के लिए भी बहुत उपयोगी है।

स्किन टोन बढ़ाने के लिये

इसका उपयोग बढ़ी-बढ़ी कंपनिया स्किन उत्पाद व फेस जेल बनाने में भी करती है। आप भी इसका उपयोग रोजमर्रा जीवन मे कर सकते है। गोंद कतीरा की 5-6 डली एक कटोरी पानी मे 10 घण्टे पहले भिगो कर रख दे। आप देखेंगे कि यह जेल फॉर्म में हो जाएगा अब इसमें एलोवेरा का पल्प निकालकर बराबर मात्रा में दोनों को मिक्सर में अछे से घुमा दे फिर इसे बारीक कपड़े में छानकर शीशी में भर ले। तैयार है आपका Home Made Face gel जैल।

गोंद कतीरा दुष्प्रभाव, नुकसान, परहेज और एहतियात :

  • वैसे तो इसका कोई साइड इफ़ेक्ट नही है परंतु इसको सर्दियों के मौसम में ज्यादा उपयोग नही करना चाहिए।
  • स्तनपान कराने वाली स्त्रियां व गर्भधारण स्त्रियां गोंद कतीरा का उपयोग नही करना चाहिए।
  • जिन लोगो खांसी, दमा व चेस्ट से सम्बंधित समस्या है उन व्यक्तियों को भी इसका सेवन नही करना चाहिए।

 नोट – औषधी को चिकित्सक के देख रेख में लें।

अगर आपको मेरी दी गई जानकारी पसंद आई है तो कृपया इसे अपने दोस्तों,रिश्तेदारों वह जान पहचान के लोगों के साथ साझा जरूर कीजिए ताकि वह भी इस औषधि का फायदा उठा सकें। तथा हमें फेसबुक, टि्वटर पर फॉलो अवश्य कीजिए हमारी आईडी है @femslate
धन्यवाद

You may also like...

1 Response

  1. सोनू says:

    बहुत बहुत उत्तम जानकारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *