शरीर मे विटामिन बी-12 की कमी के हो सकते है गम्भीर परिणाम
हेल्थ

शरीर में विटामिन बी 12 की कमी के हो सकते है गम्भीर परिणाम ! Vitamin B 12 Deficiency

शरीर में विटामिन बी 12 की कमी के हो सकते है गम्भीर परिणाम !

हमारा शरीर मुख्यतः विभिन्न प्रकार के विटामिन्स, मिनरल्स , कैल्शियम , तथा कार्बोहाइड्रेट से मिलकर बना है। वैसे तो ये सभी हमारे शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए बहुत आवश्यक है परंतु इन सबके अलावा भी जो हमारे शरीर के लिए अत्यधिक जरूरी महत्वपूर्ण विटामिन है वह विटामिन श्रेणी का ही विटामिन बी 12 (vitamin B12) है। इसका शरीर मे स्वास्थ्य एवं विभिन्न कार्यप्रणाली और संतुलन के लिए एक बहुत ही उपयोगी कार्य है।

एक सामान्य शरीर मे विटामिन बी 12 की मात्रा अलग-,अलग शरीर बनावट के अनुसार अलग होती है फिर भी अगर एक सामान्य शरीर की बात करे तो नार्मल रेंज 200/900 पिकोग्राम मिलीलीटर (pg/ml) होनी चाहिए। यदि आपके शरीर मे इससे कम मात्रा में है। तो आपको थोड़ा चिंतित होने की आवश्यकता है तथा समय पर इसकी कमी का पता लगाकर इसका उपचार करना चाहिए।

आईये विस्तार से जानते है आखिर ये विटामिन बी 12 है क्या ?

        विटामिन बी 12 को इसके धातु नाम कोबालमीन (cobalamin) नाम से भी जाना जाता है।

  • यह विटामिन हमारे शरीर की कार्यप्रणाली के संतुलन के लिए बहुत ही उपयोगी है।
  • हमारेे शरीर मे ब्लड में मौज़ूद लाल रक्त कोशिकाओं को स्वस्थ बनाए रखने के साथ-साथ उसका उत्पादन बढ़ाने में यह विटामिन बी 12 अत्यंत महत्वपूर्ण है।
  •  यह हमारे शरीर मे DNA डीएनए  तथा डिफेक्टिव जीन को स्वस्थ रखने व दुरुस्त करने में उपयोगी है।
  •  इस के अलावा विटामिन बी 12 का उपयोग

शरीर को ऊर्जा प्रदान करने एवं मष्तिष्क के कार्य , तंत्रिकातंत्र और हृदय (heart) को स्वस्थ बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है।

विटामिन बी 12 कैप्सूल्स ५०% डिस्कॉउंट पर यहाँ ख़रीदे

  •  हमारे शरीर के विभिन अंगो तक प्रोटीन पहुंचाने का कार्य भी इसी विटामिन के द्वारा किया जाता है।

शरीर मे विटामिन बी 12 की कमी के लक्षण:-

विटामिन बी12 की कमी
विटामिन बी 12 की कमी

अगर आपको नीचे सुझाई गयी गयी समस्याओ में से एक भी समस्या के लक्षण दिखाई दे तो मुमकिन है आपके शरीर मे विटामिन बी12 की कमी हो सकती है।

तकिये का सकल सत्य: जाने तकिये और आप के स्वास्थ्य के बीच संबंध (The Relationship Between Pillows and Your Health)

  • एनीमिया (खून की कमी)
  • शारीरिक थकान।
  • चिड़चिड़ापन , बैचेनी।
  • हाथ पैरों में अकड़न या झुंझुनापन।
  • आखो की दृष्टि में कमी।
  • मुँह /जीभ में बार बार मे छाले होना।
  • अनियमित कब्ज या दस्त।
  • हृदय को धड़कन अनियमित होना (तेज/कम)
  • संतुलन बनाये रखने में समस्या
  • त्वचा का पीला या काला पड़ना।
  • मष्तिष्क सम्बंधित बीमारिया (memory loss)
  • हड्डियों से सम्बंधित रोग (पीठ व कमरदर्द)

यदि इनमे से कोई भी लक्षण उभर रहे हो तो सतर्क हो जाइए और अपने डॉक्टर को तुरंत इसके बारे में बताए या उचित परामर्श ले सकते है।

विटामिन बी 12 कैप्सूल्स ५०% डिस्कॉउंट पर यहाँ ख़रीदे

Vitamin B 12 टेस्ट क्यो और कब करवाये ?

  1. यह एक सामान्य खून टेस्ट ही होता है जो हमारे रक्त में विटामिन B 12 के निम्नतर एवं उच्चस्तर को मापता है। शरीर मे एनीमिया की कमी को देखते हुए CBC यानी (complete blood count) और BS यानी (blood smear) टेस्ट किया जाता है तो साथ ही विटामिन बी12 टेस्ट भी किया जाता है। जो शरीर मे रक्त के अंदर लाल रक्त कोशिकाओं  निम्नस्तर को दर्शाता है। मुख्य रूप से MCV (mean coropuscular) टेस्ट यह संकेत करता है कि रक्त में लाल रक्त कोशिकाओं का आकार बढ़ गया है।
  2.  यदि किसी व्यक्ति में एस्ट्रोफिक गेस्ट्राइटिस (atrophic gestritis) जांच की गई है तो उसमें पर्निसियस एनीमिया की जांच करने के लिए भी विटामिन बी 12 का टेस्ट किया जाता है।
  3. जिन लोगो मे कुपोषण के लक्षण हो उन लोगो मे सामान्य स्वास्थ्य एवं पोषण की स्थिति जानने के लिए भी विटामिन बी 12 का टेस्ट किया जाता है।

वैसे तो शरीर मे vitamin B12 की कमी को घर मे ही अपनी आहार डाइट में मामूली से बदलाव से ही संतुलित किया जा सकता है यह धीमा जरूर है थोड़ा लेकिन बहुत कारगर है। तो आइए जानते है

विटामिन बी 12 युक्तआहार

विटामिन बी 12 युक्तआहार
विटामिन बी 12 की कमी को पूरा करने वाले आहार

आमतौर पर पशु उत्पाद मासाहार जैसे, मीट ,लाल मांस ,चिकन और अंडे में भरपूर मात्रा में पाया जाता है और इसी कारण मासाहार सेवन करने वालो में इस विटामिन की कमी न मात्र ही पायी जाती है। लेकिन इसका मतलब यह नही की हम सभी को मासाहार सेवन करना ही चाहिए यह जरूरी नही।  शाकाहार में भी बहुत से विकल्प मौजूद है जो हमारे शरीर मे विटामिन बी 12 की कमी को पूरा कर सकते है।

वैसे तो ज्यादातर सब्जियों में विटामिन बी 12 की बहुत कम मात्रा में ही सही लेकिन होता जरूरत है लेकिन सबसे ज्यादा मात्रा में यह दूध एवं दूध से बने उत्पाद (dairy product) जैसे पनीर , खोया , घी, क्रीम ,पालक, टमाटर और चीज़ में भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

इसके अतिरिक्त यह सोयाबीन एवं उससे बने उत्पाद , सोयाबीन दाल , सोया मिल्क , सोया चंक्स , टोफू और सोयाबीन चाप में भी भरपूर मात्रा में होता हैं।

उपरोक्त बताये गए आहार को अपनी रोजमर्रा की आहार सूची में शामिल करें और जीवन का भरपूर आनन्द ले।

यदि आपको इस लेख से जुड़ी कोई भी जानकारी चाहिए तो आप अपनी आई डी के साथ कमेंट में प्रश्न छोड़े हम आपकी की समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान अवश्य करेंगे।

नोट:-

  • इन आहार की मात्रा शुरुआत में थोड़ा कम ले और रोज एक ही चीज न ले बदल-बदलकर ले।
  • किसी भी चीज को अधिक मात्रा में न लें क्योंकि अति तो किसी भी चीज की अच्छी नही होती।
  • उपरोक्त जानकारी लेखक द्वारा अर्जित व्यक्तिगत जानकारी है। किसी भी बात पर अमल करने से पहले अपने चिकित्सक से परामर्श करें।

हमारे साथ रहने के लिए धन्यवाद। सभी मेकअप टिप्स, DIY और अन्य जानकारी अंग्रेजी में पाने के लिए आप https://femslate.com/ पर जा सकते हैं, कृपया हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/FemSlate को ज़रूर लाइक करें ।

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *